अमृतसर- सहरसा गरीब रथ ट्रेन में लागी आग: पंजाब के सरहिंद स्टेशन क्रॉस करते ही AC की बोगी में हुआ शॉर्ट सर्किट, एक महिला यात्री झुलसी, समान छोड़ भागे यात्री।
अमृतसर- बिहार के रास्ते जा रही थी गरीब रथ ट्रेन गाड़ी संख्या (12204) में शानिवार की सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास ट्रेन में आग लग गई। आपकों बता दें की ट्रेन के 2-3 एसी डिब्बों में आग लगने से यात्रियों में आफरातफरी मच गई, वही आग लगने की वजह AC की बोगी में शॉर्ट सर्किट का कारण बताया जा रहा है। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की बोगी नंबर 19 में सवार एक यात्री ने जैसे ही आग लगते देखा तो उसने ट्रेन की चेन खींच दी। जिससें ट्रेन रूक गई, और सभी यात्रा अपना- अपना सामान छोड़कर इधर- उधर भागने लगे कुछ यात्रीयों को भागदड़ में चोटें भी आई है। कुछ यात्री अपने बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। वही, सूचना मिलते ही रेलवे, फायरबिग्रेट और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक आग में बोगी नंबर 19 पूरी तरह जल गई। 18 नंबर बोगी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जली बोगी को अलग कर दिया है। और अंबाला के लिए रवाना किया गया है। जहां उसमें नए कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने अपना बयान में कहा है कि घटना में कोई जान माल का नुकसान नही हुआ है। अंबाला डिवीजन के डीआरएफ भी घटानस्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। उधर, इस घटना का असर कई अन्य ट्रेनों पर असर पड़ा है। इन ट्रेनों पर पड़ा है आसर अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस, गुरूमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सचखंड क्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन में देरी हुई है। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है। प्राथमिक जांच में AC के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात समाने आई है।

