उत्तरप्रदेश के आगरा से दर्दनाक घटान समाने आई है। बताना चाहूंगी की शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को कुचला दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारों में मातम छा गया।
आगरा के थाना न्यू केद्रीय हिंदी संस्थान रोड़ पर स्थित नगला बूढ़ी में शुक्रवार की रात को तेज रफ्तार कार ने लोगों को चपेट में ले लिया। वही आपकों बता दे की पहले बाइक सवार डिलीवरी बॉय को कार ने टक्कर मारी स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। कार चालक युवक ने पुलिस से बचने के लिए कार को तेज रफ्तार में दौड़ा दी। थोड़ी दूरी पर मां-बेटे सहित दो दोस्तों को भी कार ने चपेट में ले लिया। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक ने इसके बावजूद भी कार को नही रोका और तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर आगे जाकर डिवाइडर पर टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की तीन बार पलटते हुए एक घर के बाहर बैठे लोगों पर गिर गई। जिसके नीचे दो लोग दब गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। वही मोहल्ले के लोगों ने कार को सीधा किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। स्थनीय लोगों और पुलिस की मदद से दबे लोगों अस्पताल पहुंचाया, जहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वही 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया की जब कार को हटाने के लिए पुलिस गई तो वहा के लोगों में गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। बादे में में अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह, एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक पहुंचे। पुलिस ने 1 घंटे बाद लोगों को समझाया। इसके बाद हादसे वाली कार को कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है की कार चालक नशें मे था। कार चालक पकड़े जाने के डर से कार को दौड़ा रहा था। घटना रात तकरीबन 8 बजे की है। दयालबाग मार्ग से 80 फुटा की तरफ से नगला बूढ़ी की ओर एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी नगला बूढ़ी निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनके पिता दौलतराम की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई थी। इस कारण परिवार ने घर के बाहर टेंट लगाया हुआ था। परिवार के लोग टेंट के नीचे बैठे हुए थे।

