फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से दुखो का पहाड़ गिर है। आपकों बता दें की एक्टर-कॉमेडियन असरानी का निधन हो गया, 84 की उम्र में आखिरी सांस ली है। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे जुहू स्थित आरोग्यानिधि अस्पताल में ली अंतिम सॉंसे, उनके मैनेजर के अनुसार, वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरा हो चुकी है। आपकों याद दिलवा दें की फिल्म “शोले “ में जेलर का किरदार निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी का सोमवार दोपहर 3 बेज निधन हो गया है। बाबूभाई ने बताया है कि असरानी को 15-20 दिन पहले कमजोरी महसूस हो रही थी इसके कुछ दिन बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ति कराया गया था। इलाज के चलते उन्हों 20 अक्टूबर दिवाली के दिन असरानी ने दुनाया को अलविदा कहा दिया।
64

