Home मनोरंजनपंकज धीर का निधन, कौन थे पंकज धीर? पंकज धीर के नाम पर बने मंदीर

पंकज धीर का निधन, कौन थे पंकज धीर? पंकज धीर के नाम पर बने मंदीर

by NewsBoundry
0 comments

पंकज धीर का निधन, कौन थे पंकज धीर? पंकज धीर के नाम पर बने मंदीर
फिल्म इंडस्ट्री आज फिर एक बार टूटी चुकी है। आपकों बता दें की अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कई धारावाहिक सीरियल में काम किया है और इस के अलावा आपने उनकों फिल्मों में भी देख होगा। बात करें इनके फैंस के प्यार की तो इनके फैंस ने मंदिर तक बनाए थे। अभिनेता पंकज धीर ने महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था। जिनका निधन 68 साल की उम्र में हो गया है। उन्हें महाभारत के अलावा धारावाहिक ‘चंद्रकांता’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘युग’ और ‘बढ़ो बहू’ में उनकी अन्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। धारावाहिकों के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ सहित कई हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।

अब आपकों बताते है की किन जगहों पर इन के मंदिर है।
पंकज धीर जिन को लोग महाभारत के कर्ण से जानते है उनके फैंस ने उन्हें इतना प्यार दिया कि उनके दो मंदिर बनाए। जहां उनकी मूर्ति लगाई और पूजा की जाती है। पंकज धीर ने एक बार कहा था ‘मेरे दो मंदिर हैं जहां रोज पूजा होती है। मैं उन मंदिरों में गया हूं। मेरा मंदिर एक करनाल में है और दूसरा बस्तर में। वहां मेरी आठ फुट ऊंची मूर्ति है। लोग वहां आकर पूजा करते हैं। जब मैं वहां जाता हूं, तो लोग मुझे दिल से प्यार करते हैं। इससे पता चलता है कि उन्होंने मुझे कर्ण के रूप में स्वीकार कर लिया है। दूसरों के लिए उस भूमिका को दोबारा निभाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

You may also like

Leave a Comment