मेरठ में कार की टक्कर से स्कूटी के हुए ती टुकड़े, भाजपा नेता के भांजे की मौत
लावड़- सोफीपुर रास्ते पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार मोहित चौहान की मौत हो गई। मोहित भाजपा नेता अनंगपाल चौहान का भांजा था। आपकों बता दें की मोहित चौहान स्कूटी से कहीं जा रहा था। तभी कार ने उसे टक्कर मारी दी जिससे स्कूटी के तीन टुकड़े हो गए और मोहित तीन फिट उछलकर कर सिर के बल गिरा। वही कार चलाक मौके से फरार हो गया, तभी आस पास के लोगों ने मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मेरठ अस्पताल में रेफर कर दिया जिसके बाद करीब 4.30 बजे मोहित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जब इस घटना के बारे में परिजनों को पता चला रो रो कर बुरा हाल हो गया और मोहित की पत्नी ने जब आपने पति की मौत की खबर सुन कर पत्नी याचिका बेहोश हो गई। मोहित चौहान का सात साल का बेटा है, जो मोदीपुरम के विजडम ग्लोबल स्कूल में पढ़ता है। करवाचौथ पर सुहाग मिटने पर पत्नी याचिका के आंसू रोकने का नाम नहीं ले रहे थे।

