Home ताज़ा खबरटनकपुर में बस पलटने से सवारियों में मची चीख पुकार, चालक परिचालक सहित बस में कुल 25 लोग सवार,

टनकपुर में बस पलटने से सवारियों में मची चीख पुकार, चालक परिचालक सहित बस में कुल 25 लोग सवार,

by NewsBoundry
0 comments

टनकपुर में बस पलटने से सवारियों में  मची चीख पुकार, चालक परिचालक सहित बस में कुल 25 लोग सवार,

 

चंपवात के जिले में टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तियां यू बैड़ पर सड़क हादसा हुआ है। यहां बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही थी तभी अचानक से बस सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसे सवरियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक और परिचालक ने बताया की बस में 23 रिलायंस कंपनी के कर्मचारी घायल हुए है। बस में बस चालक और पर परिचालक को मिला कर 25 लोग मौजूद थे। आपकों बता दें की सड़क दुर्घटना की सूचान मिलने पर टनकपुर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टनकपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जांह पर घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वही सड़क दुर्घटना में पांच गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं अस्पताल पहुंचकर SDM आकाश जोशी , CO वंदना वर्मा, RTO सुरेंद्र कुमार सहित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय विधायक प्रतिनिधि दीपक रज़वार ने अपनी टीम के साथ सभी घायसों का हाल जाने पहुचे। बस चालक और परिचालक ने बताया वह दोपहर तीन बजे हल्द्वानी से रिलायंस कंपनी के लगभग 23 कर्मचारी को लेकर पिथौरागढ़ टनकपुर चम्पावत के मार्ग से जा रहे थे. शाम को टनकपुर से आठ किलोमीटर दूर बस्तियां के समीप हादसा हो गया. जिसमें कुछ लोग घायल हो गया है।

You may also like

Leave a Comment