Home देश/दुनियाबांदा मे दिल देहला देने वाला हादसा, बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

बांदा मे दिल देहला देने वाला हादसा, बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

by NewsBoundry
0 comments

बांदा मे दिल देहला देने वाला हादसा, बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

यूपी के बांदा जिले से दिल देहला देने वाली खबर समाने आई बांदा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस से तीनों शवों को कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें की जानकारी के अनुसार, बांदा के कमासिन में निमंत्रण बाइक पर जा रहे थे चाचा- भतीजे समेत तीन लोगों की समाने आए बालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिस में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी रामप्रताप यादव की उम्र(55) और उनके भतीजे रामजस यादव(21) दूसरे भतीजे सुरेश यादव(22) तीनों एक ही बाइक से अपने गांव से रविवार की देर शाम 7.30 बजे कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी शिवसेलक यादव के यहां निमंत्रण पर जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद से ही ट्रैक्टर चालक बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली को वहीं छोड़कर ट्रैक्टर ले कर भाग निकला। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के घर में दबिश दी गई है। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है।

You may also like

Leave a Comment