Home उत्तराखंडहरिद्वार मे उत्तराखण्ड का पहला एआई इंस्टिट्यूट, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 90 दिनों के लिए फ्री कोर्स।

हरिद्वार मे उत्तराखण्ड का पहला एआई इंस्टिट्यूट, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 90 दिनों के लिए फ्री कोर्स।

by NewsBoundry
0 comments

हरिद्वार मे उत्तराखण्ड का पहला एआई इंस्टिट्यूट, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 90 दिनों के लिए फ्री कोर्स

उत्तराखंड के हरिद्वार से युवाओं के लिए एक खुशखबरी समाने आई है। आपकों बता दें उत्तराखंड का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंस्टिट्यूट अब हरिद्वार में खुल चुका है। इस संस्थान की शुरुआत का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक में दक्ष बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है इस एआई इंस्टिट्यूट में 90 दिनों का मुफ्त प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस और संबंधित तकनीकों की गहन जानकारी दी जाएगी यह कोर्स पूरी तरह से प्रैक्टिकल ज्ञान पर आधारित है जिससे प्रशिक्षण के बाद छात्र सीधे इंडस्ट्री में काम करने के योग्य बन सकें। केन्द्र सरकार और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से शुरू किए गए इस संस्थान का उद्देश्य उत्तराखंड को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कोर्स में भाग लेने के लिए 10वीं कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह कोर्स पूरी तरह निशुल्क है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी लाभ उठा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस से पहले न केवल युवाओं को नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि इससे क्षेत्र में स्टार्टअप्स और आईटी कंपनियों के आने का मार्ग भी खुलेगा।

You may also like

Leave a Comment