Home पंजाबPunjab: गढ़शंकर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, बाइक सवारों ने पुलिस पर चलाई गोली, एक बाइक सवार हुआ घायल…।

Punjab: गढ़शंकर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, बाइक सवारों ने पुलिस पर चलाई गोली, एक बाइक सवार हुआ घायल…।

by NewsBoundry
0 comments

गढ़शंकर में बारापुर कुनैल रोड से एक खबर समाने आई है। आपकों बता दें की दो बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है।  न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के द्वारा नाके पर रोके जाने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी थी। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस ने बारापुर कुनैल रोड पर जंगल के बीच एसएचओ गगनगदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाका लगाया हुया था। इस दौरान बारापुर की और से दो मोटरसाइकिल सवार आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया और घायल को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। बताया जा रहा है की आरोपियों की पहचान करन गजपाल उर्फ कन्नू पुत्र बसंत रॉय निवासी वजीदपुर थाना हरियाणा और सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिम्मू पुत्र बलजीत सिंह निवासी इब्राहीमपुर थाना गढ़शंकर के तौर पर हुई है। करन गजपाल उर्फ कन्नू को टांग में गोली लगी है। बदमाशों की तरफ से दागी गई एक गोली पुलिस चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और दूसरी पुलिस की गाड़ी पर लगी। पुलिस ने भी जबाव में पांच से छह फायर किए। करन गजपाल के खिलाफ पहले से थाना सदर होशियारपुर में आर्म्स एक्ट तहत और सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिम्मू के खिलाफ जिला शहीद भगत सिंह नगरके थाना बंगा सिटी में हत्या का मामला दर्ज है।

You may also like

Leave a Comment