उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक खबर समाने आई है। आपकों बता दें की पंतनगर के चकफेरी कॉलोनी में रहने वाली दुर्गावती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लि। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रूद्रपुर भेज दिया है। पंतनगर के चकफेरी कॉलोनी में उस समय खलबली मच गई। जब 18 साल की लड़की ने अपने ही घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लि। बताया जा रहा है की बधुवार सुबह लगभग छह बजे लड़की के पिता हरिकेश यादव जो विवि में ठेके पर सुरक्षा गार्ड का कार्य करते है। उस समय दुर्गावती सोई कमरे में सोई थी। पिता ने उसे उठाया जिसके बाद वह बकरी बांधने वाले कमरे में चली गई। और जब वो कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों ने कमरे में जाकर देखा तो दुर्गावती साड़ी के सहारे फंदे से लाटकी मिली। जिसके बाद परिजनों ने उसको नीचे उतार और पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल में रेफर किया। वहां के डॉक्टरों ने उसकों मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से घरवालों में मातम छाया हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार भी इस घाटन से सन है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसने छठ पूजा भी मनाई थी और कोई परेशानी भी नहीं थी। घरवालों ने यह भी बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है।
55

