राज्य स्थापना दिवस को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस 1 से लेकर 9 नवंबर तक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जिसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गई। उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार विभिन्न कार्यक्रम जारी कर चुकी है। सरकार के साथ साथ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस अवसर पर अपने कार्यक्रम जारी कर दिए है।
1 नवंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के साथ पार्टी के अन्य नेता देहरादून स्थित शहीद स्थल में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
2 नवंबर को राज्यभर में ब्लॉक स्तर पर विचार गोष्ठी किया जाएगा। जिसमें जिले के प्रमुख नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
3 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किए जाएंगे।
3 व 4 नवंबर को कांग्रेस के विधायक विधान सभा में विशेष स्तर में प्रतिभाग करेंगे।
5 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ओर कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रेस वार्ता का आयोजन करेंगे।
6 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ओर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रामपुर तिराहा गोली कांड में हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
7 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में देहरादून में राज्य के 25 वर्षों की यात्रा हम क्या थे, हम क्या है, ओर क्या होंगे पर आयोजित विचार गोष्ठी के कार्यकम।
8 नवंबर को कांग्रेस सरकारों के दो कार्यकालों 2002 से 2007 र 2012 से 2017 की उपलब्धियां व भाजपा के तीन के क्रियाकलापों कर विफलताओं की प्रदर्शनी का कार्यक्रम।
9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम ओर आतिशबाजी ।
10,11 ओर 14 से राज्य के सभी 70 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा का आयोजन।

