लक्सर के खानपुर क्षेत्र में विधायक उमेश कुमार के द्वारा सिडकुल हुए मंजूर पर लगातार रंग दिखाई दे रहा है आज सिडकुल एचडी पूरन सिंह राणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया है सिडकुल एमडी पूरन सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा खानपुर विधायक-कि मांग पर खानपुर क्षेत्र में सिडकुल मंजूर किया है आज वहां पर आकर निरीक्षण किया गया की काम सही तरह से चल रहा है उन्होंने कहा खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा बताया गया कि बेरोजगार यूवको की समस्या को देखते हुए मदारपुर गांव में जो चकबंदी चल रही है उसमें बची हुई सरकारी बंजर जमीन को भी सिडकुल में शामिल किया जाए जिससे बड़े उद्योग लग सके उसका भी मौके पर निरीक्षण किया है जिससे क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा नौजवान युवकों को रोजगार मिल सके उन्होंने कहा कि जहां पर सिडकुल मंजूर हुआ है वहां पर काम तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द मदारपुर में चकबंदी चल रही है चकबंदी से जो जमीन बंजर बचेगी उसको भी सिडकुल में शामिल किया जाएगा खानपुर क्षेत्र में सिडकुल आने से क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है क्योंकि जो नौजवान काम के लिए इधर-उधर भटक रहे थे उनको भी अब खानपुर क्षेत्र में काम मिलने की संभावना बनी हुई है नौजवान युवक व उनके परिजन खानपुर में सिडकुल आने से गदगद दिखाई दे रहे हैं।
59

