उत्तर प्रदेश के इकौना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कैलाशपुर में आज शुक्रवार की सुबह पूरी परिवार की मौत हो गई जिसमें पति- पत्नी और तीन बच्चों शामील थे। आपकों बता दें की घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। बता दें की थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, साओ भारत पासवान जांच में जुटे है। मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। वही कई बार उन्होंने दरवाजा पीटा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला पर छोटी बहु व बेटी राबिया को बुलाकर देखने को कहा। तो बेटी राबिया ने खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। मां ने बताया कि उनका बेटा सिरोज अली, पत्नी शहनाज के बीच पहले झगड़ा होता था, लेकिन अब झगड़ा नहीं होता था। मृतकों में एक डेढ़ साल के बेटे सहित दो बेटियां शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
43

