ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर से खबर समाने आई है आपकों बता दें की जयमाला का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दूल्हा और दुल्हन दोनों स्टेज पर पहंचे। और सभी मेहमान दोनों को आशीर्वाद दे रहे थे। तभी एक युवक दुल्हन के पास आकर बैठ गया और उसे बातचीत करने लगा। दूल्हे को वो बात अच्छी नहीं लगी तो दूल्हे ने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद दुल्हन के पास बैठ युवक के दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद दुल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। यह बात सुनकार दुल्हन के पिता को सदमा लगा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हंगामा बढ़ते ही दूल्हा समेत पूरी बरात रामपुर चौकी पहुंच गई। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार में रहने वाले राहुल का रिश्ता भूतबंगला की एक युवती से तय हुआ था। बुधवार शाम छह बजे राहुल बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना है कि जयमाला के दौरान दुल्हन का एक मुंहबोला भाई आया और उसके बगल में बैठ गया। काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू हुई। जिसका दूल्हे ने विरोध कर दिया। इसी बीच दुल्हन के बगल में बैठे युवक के साथियों ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे गुस्साए दूल्हे ने शादी से मना कर दिया। वही दूल्हे पक्ष ने आरोप लगाया की मारपीट में तीन लोगों के सिर फूट गए है। चौकी में पुलिस दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास में लगी रही। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई और दूल्हा-दुल्हन को शादी करने को कहा गया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष चौकी में डटे रहे।
36

