Home मनोरंजनBIG BOSS19 UPDATE: वीकएंड का वार धमाकेदार: रोहित शेट्टी के सामने गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, सिंगर ने लगाया बड़ा आरोप

BIG BOSS19 UPDATE: वीकएंड का वार धमाकेदार: रोहित शेट्टी के सामने गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, सिंगर ने लगाया बड़ा आरोप

by NewsBoundry
0 comments

Bigg Boss 19: का आने वाला वीकएंड का वार एपिसोड ड्रामा, बहस और खुलासों से भरपूर रहने वाला है। इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि एक्शन निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं, क्योंकि सलमान खान इन दिनों ‘दबंग टूर’ के लिए कतर में हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दर्शकों को ऐसा मोमेंट देखने मिला जिसने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी—गौरव खन्ना और अमाल मलिक आमने-सामने आ गए और बहस तीखी होती चली गई।

रोहित शेट्टी ने गौरव खन्ना से किया सीधा सवाल,और शुरू हुआ विवाद

प्रोमो में दिखाया गया कि रोहित शेट्टी ने गौरव खन्ना से पूछा कि शो के शुरुआती दिनों में जो इमेज उन्होंने पेश की थी, वह असली थी या अब जो नजर आ रहे हैं वह सच है? गौरव खन्ना ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वह घर में शुरुआत से जैसे थे, आज भी वैसे ही हैं। जिन लोगों ने उन्हें समझा और अब तक उनका साथ दिया—वह उनके लिए हमेशा ईमानदार रहे हैं, और उनकी असलियत सबके सामने है।

अमाल मलिक भड़के,गौरव पर लगाए पक्षपात और बचाव के आरोप

गौरव के इस जवाब ने सिंगर और प्रतियोगी अमाल मलिक को नाराज़ कर दिया। अमाल ने कहा कि गौरव केवल अपने ग्रुप के लोगों को समर्थन देते हैं और गलत होने पर भी उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। उनका आरोप था कि गौरव निष्पक्ष नहीं, बल्कि रणनीति के तहत अपने करीबियों को बचाते हैं। अमाल के आरोपों पर गौरव भी चुप नहीं रहे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अमाल ने खुद अपने दोस्त को चीटिंग करके कैप्टन बनवाया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर वार-पलटवार हुआ और माहौल गर्म हो गया। प्रोमो में साफ दिख रहा है कि यह झगड़ा वीकएंड का वार एपिसोड में बड़ा मुद्दा बनने वाला है।

रोहित शेट्टी ने की दोनों की क्लास,शांत कराने की कोशिश

बहस बढ़ती देख रोहित शेट्टी ने दोनों प्रतियोगियों को शांत रहने के लिए कहा और इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई कि दोनों अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के नाम पर टास्क और गेम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रोहित ने यह भी स्पष्ट किया कि Bigg Boss का मंच किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता।

कौन होगा घर से बाहर?

वीकएंड का वार एपिसोड हमेशा की तरह इस बार भी एलिमिनेशन लेकर आएगा। वर्तमान में घर में गौरव खन्ना,तान्या मित्तल,शहबाज,मालती चाहर,अशनूर और कुनिका सदानंद मौजूद हैं। दर्शकों के वोट और पूरे सप्ताह के व्यवहार के आधार पर तय होगा कि इस बार किसकी बिग बॉस 19 से विदाई होगी।

प्रोमो के ड्रामे ने एपिसोड को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है, खासतौर से यह देखने के लिए कि क्या गौरव-अमाल की लड़ाई किसी बड़े फैसले की ओर ले जाएगी?

सोशल मीडिया पर छाया विवाद

जैसे ही प्रोमो रिलीज हुआ, ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #GauravKhanna, #AmaalMallik और #BiggBoss19WeekendKaVaar तेजी से ट्रेंड करने लगे। फैंस दो हिस्सों में बंट गए—कुछ लोग गौरव को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ अमाल मलिक के पक्ष में नजर आए।

You may also like

Leave a Comment