Home मनोरंजनBigg Boss 19: फैमिली वीक में भावुक हुईं फरहाना भट्ट, मां से मिलते ही फूट-फूटकर रोईं; अमाल की शिकायत पर मिला मजेदार जवाब

Bigg Boss 19: फैमिली वीक में भावुक हुईं फरहाना भट्ट, मां से मिलते ही फूट-फूटकर रोईं; अमाल की शिकायत पर मिला मजेदार जवाब

by NewsBoundry
0 comments

बिग बॉस 19 का फैमिली वीक दर्शकों के लिए भावनाओं और मनोरंजन का डबल डोज लेकर आया है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फरहाना भट्ट अपनी मां से मिलते ही खुद को रोक नहीं पातीं और फफक कर रो पड़ती हैं। इस दौरान घर का माहौल बेहद भावुक हो जाता है, वहीं थोड़ी ही देर बाद हंसी-मजाक और मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिलती है।

मां को देखकर टूट पड़ीं फरहाना

प्रोमो में बिग बॉस जैसे ही फरहाना की मां का स्वागत करते हैं, फरहाना खुशी और भावनाओं से भर उठती हैं। मां को सामने देखते ही वह दौड़कर उन्हें गले लगाती हैं और जोर-जोर से रोने लगती हैं। यह दृश्य देखकर बाकी सदस्य भी काफी भावुक हो जाते हैं।

सभी कंटेस्टेंट से मिली फरहाना की मां

फरहाना की मां ने घर में कदम रखते ही सभी प्रतियोगियों से मुलाकात की। गौरव खन्ना को देखते ही उन्होंने बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। इससे घर का माहौल हल्का और खुशनुमा हो गया।

अमाल की शिकायत पर मिला हाजिर जवाब

मुलाकात के दौरान अमाल ने मजाकिया शिकायत करते हुए फरहाना की मां से कहा—

माफ करना,लेकिन इसकी जबान इतनी लंबी क्यों है?”
इस पर फरहाना की मां मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं—
आपसे थोड़ी छोटी है।”

उनका यह हाजिर जवाब सुन घर के सभी सदस्य ठहाके लगाने लगते हैं और माहौल में फिर से हंसी फैल जाती है।

ट्रॉफी की रेस में बचे सिर्फ नौ खिलाड़ी

बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम चरण में है। मिड-वीक एलिमिनेशन के बाद घर में सिर्फ 9 प्रतियोगी बचे हैं, जो ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं। फैमिली वीक के दौरान और भी कई सदस्यों के परिजन घर में पहुंचने वाले हैं। फैंस के लिए यह एपिसोड भावनाओं, हंसी-मजाक और मनोरंजन का शानदार मिश्रण साबित होने वाला है, क्योंकि प्रतियोगियों के लिए अपने परिवार से मिलना हमेशा ही खास और दिल छू लेने वाला पल होता है।

You may also like

Leave a Comment