लखनऊ के बाराबंकी देवा-फतेहपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा जिसमें एक ही घर के छह लोगों की मौत हो गई। आपकों बता दें की सोमवार की सुबह मौलवीगंज निवासी सराफा व्यापारी प्रदीप रस्तोगी अपने परिवार के साथ बिठूर गंगा स्नान को निकले थे। शाम को उनकी मौत की खबर पहुंची। वही पड़ोसी बताते हैं, वे बहुत खुश थे और कहते हुए निकले थे की गंगा मैया के दर्शन करके शाम तक लौट आएंगे मगर शाम तक उनके लौटने की खबर नहीं आई, बल्कि उनके परिवार के लोगों की मौत की सूचान पहुंची। बताया जा रहा है की जैसे ही हादसे की खबर फतेहपुर कस्बे तक पहुंची, वेसै ही कई लोग रस्तोगी परिवार के घर की तरफ दौड़े। मगर वहां पहुंचकर देखा तो घर में ताला लटका मिला। सब की आखें नमा थी लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था की जो परिवार सुबह हंसी खुशी घर से बाहर निकला था, उनकों क्या पता था की वह वापसी नहीं लौटेगें। फतेहपुर और मौगवीगंज में देर रात तक मातम पसरा रहा। घर के बहार देर रात तक रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ रही और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। गवाह की जानकारी के अनुसार, ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था की ब्रेक लगाने के बाद भी वह कुछ दूर तक घिसटता रहा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गाया। वही पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद रस्तोगी परिवार के घर पर लोगों का आना-जाना लग गया। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें सराफा कारोबारी, पत्नी और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हुई। हादसे के बाद रात 10 बजे तक गाड़ीयों की लंबी लाइन लगी रही। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय देर रात तक मौके पर जमे रहे।
58

