Home उत्तर प्रदेशसुल्तानपुर: जोरदार धमाके से उड़ी छत, बुधवार की सुबह हुआ हादसा, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

सुल्तानपुर: जोरदार धमाके से उड़ी छत, बुधवार की सुबह हुआ हादसा, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

by NewsBoundry
0 comments

सुल्तानपुर: जोरदार धमाके से उड़ी छत, बुधवार की सुबह हुआ हादसा, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर के जिले में जयसिंहपुर इलाके में बुधवार को एक घर में एकदम से विस्फोट हो गया। विस्फोट के समय घर में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। आपकों बता दें की कोतवाली से महज 500 मीटर दूर बगियागांव चौराहे के पास मियागंज बाजार में बुधवार की सुबह जोरदार धमाके से क्षेत्र में दहशत का मौहल बना हुआ है। वहीं यह धमाका स्थानीय निवासी नजीक के घर में हुआ जिससे 12 से अधिक लोग घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, सुबह करीब 4:40 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोगों ने घरों से बाहर आकर देखा तो नजरी के घर की छत उड़ गई है और अंदर से बार-बार छोटे धमाके हो रहे थे। सूचना पर पहुंची 108 और 102 की चार एम्बुलेंस ने सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। नजीर के बेटे यासीन ने बताया कि उनके पिता नजीर (65), मां जमातुल निशा (62), नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20) और पड़ोसी अब्दुल हमीद के परिवार के फैजान (8) व कैफ (22) सहित कुछ अन्य लोग घायल हुए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पड़ोसी अब्दुल हमीद के मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नजीर पहले शादी-ब्याह में आतिशबाजी (गोला बनाने) का काम करता था, लेकिन वर्तमान में उसका लाइसेंस निरस्त था।

You may also like

Leave a Comment