Home उत्तराखंडUTTARKHAND: दिवाली पर 24 घंटे रहेगी रोशनी, यूपीसीएल ने खास प्लान तैयार, दिवाली पर आपूर्ति पर पल-पल नजर…।

UTTARKHAND: दिवाली पर 24 घंटे रहेगी रोशनी, यूपीसीएल ने खास प्लान तैयार, दिवाली पर आपूर्ति पर पल-पल नजर…।

by NewsBoundry
0 comments

दिवाली पर लोगों के लिए खुशखबारी समाने आई है। आपकों बता दें की दिवाली पर 24 घंटे रोशनी रहेगी। आपकों बता दें की यूपीसीएल ने खास प्लान तैयार किया है। अगर सप्लाई से जुड़ी हुई कोई भी रूकावट आएगी तो उसे कम समय में ठीक कर दिया जाएगा। वही यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने जानकारी दी कि एन दिनों बिजली की मांग करीब 4.6 करोड़ यूनिट चल रही है। इसके संबंधित में आपूर्ति भी करीब इतनी ही है। दिवाली पर बिजली मांग कोरड़ यूनिट से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए यूपीसीएल ने पूरी तैयारी कर ली है। वही बाजार से अनुमानित मांग के तहत बिजली खरीदी जाएगी। बताया जा रहा है की एमडी कुमार ने सभी आधिकारियों को निर्देश दिए है, दिवाली पर आपूर्ति पर पल-पल नजर रखी जाए। कहीं आपूर्ति बाधित हो तो उपखंड अधिकारी से लेकर अधीक्षण अभियंता तक इसकी सूचना तुरंत मिले। उनसे यह सूचना यूपीसीएल मुख्यालय तक भी आए। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। न्यूनतम समय में बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी। बताया जा रहा है की अगर  कहीं ट्रांसफार्मर फूंकेगा तो वह भी न्यूनतम समय में बदला जाएगा। अगर कोई भी दिक्कत होती है तो उपभोक्ता सीधे 1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत बतात सकते है। इसके अलावा [email protected] पर ई-मेल भी कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment