उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुलदार के हमले से किसान की मौत हो गई है। आपकों बता दें की बुधवार की सुबह करीब 5 बजे मनवर बिष्ट (54 वर्ष) अपनी गोष्ठ की और गए थे, तभी गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई.। घरवालों को इसकी जानकरी तब हुई जब मनवर सिंह बिष्ट घर नहीं लौटे तब परिजनों ने तलाश शुरू की तो गौशाला के पास खून के निशान मिले। जिसके बाद से गांव के लोगों ने उनकी खोजबीन की तो करीब 200 मीटर दूर उनका शव मिला। जिसे के बाद से परिवार में कोहराम फैला हुआ है और आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक भरत सिंह चौधरी और पालिका अध्यक्ष संतोष रावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से मांग भी डीएफओं रजत सुमन ने बताया कि वन विभाग ने पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 1.80 लाख का चेक सौंपा है।न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पिंजरा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही(QRT) और(RRT) को मौके पर तैनात किया गया है। बता दें की गुलदार के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। ताकि उसकी पहचान की जा सकें।
60

