जिला नैनीताल से खबर समाने आई है। आपकों बता दें की रामनगर क्षेत्र में एक नाबालिंग लड़की के साथ घिनौना काम किया और उसके बाद वीड़ियों वायरल करने का मामला समने आया है। वहीं पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। बता दें की कुछ दिनों पहले एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले चिल्किया निवासी फरमान व उसके साथी ने उनकी लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसके पानी में नशीला पदार्थ ड़ालकर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बीते दिनों जब नाबालिग लड़की आरोपियों से परेशान हो गई तब उसे अपने घरवालों को अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्यो समेत विभिन्न धाराओं में मकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता नाबालिग के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।
57

