धर्मपरिवर्तन का जाल सोनू शर्मा की दास्तान, परिवार के कई लोगों ने उसके साथ किया दुष्कर्म
बैंगलुरु से धर्मपरिवर्तन का मामला समाने आया है आपकों बता दें की बैंगलुरु की हिन्दू युवती सोनू शर्मा की कहानी बिल्कुल ‘The Kerala Story’ जैसी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धर्मपरिवर्तन और गैंगरेप तक पहुंच गया। सोनू का आरोप है कि मुस्लिम युवती ने खुद को हिन्दू बताकर दोस्ती की, फिर अपने पति को देवर बताकर धोखे से शादी कराई। धर्म बदलने का दबाव, सऊदी अरब में जबरन संबंध और ब्लैकमेलिंग — सब कुछ इस केस में शामिल है। कई बार पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाने के बावजूद उसे सुरक्षा नहीं मिली। अब सोनू उत्तराखंड पहुंच चुकी है, जहां उसने प्रेस क्लब में अपनी दर्दनाक कहानी साझा की और न्याय की मांग की है। प्रेस वार्ता में सोनू शर्मा ने खुलासा किया कि 2019 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर साजमा उर्फ सोनिया राठौर नाम की युवती से हुई, जिसने खुद को हिन्दू बताया। उसने अपने पति वसीम उर्फ राजू राठौर को देवर बताया। फिर राजू का पिता सलीम उर्फ सतीश राठौर हिन्दू बनकर बैंगलुरु पहुंचा और शादी की बात तय की। सोनू की संपत्ति बिकवा दी गई और 2021 में उसे सऊदी अरब ले जाकर राजू से हिन्दू रीति से शादी कर लि थी लेकिन शादी के बाद सब कुछ बदल गया सोनू पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उसके साथ तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया गया। उसकी वीडियो बनाई गई और वापस भारत लाकर शेष संपत्ति भी बिकवाई गई। सहारनपुर लाने के बाद भी सोनू पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और परिवार के कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सोनू ने कहा कि हर बार भागने पर पुलिस ने उसे ही आरोपियों को सौंप दिया। आखिरकार न्याय न मिलने पर अब वह उत्तराखंड के साधु-संतों और सामाजिक संगठनों से मदद की गुहार लगा रही है।

