Home देश/दुनियाचंडीगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रही थी दोनों बहनें, आरोपी मौके से फरार

चंडीगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रही थी दोनों बहनें, आरोपी मौके से फरार

by NewsBoundry
0 comments

चंडीगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रही थी दोनों बहनें, आरोपी मौके से फरार

चड़ीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शहर में थर चालक ने लापरवाही दिखाते हुए सड़क से गुजर रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। आपकों बात दें की टक्कर में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुसरी गंभीर रूप से घायल बताई जारी है। जानकरी के आनुसार बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां सगी बहने है। वहीं आरोपी थार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार है। हादसा सेक्टर-45 स्थित कॉलेज के सामने हुआ है। यहां सड़क पार कर रही दो सगी बहनों को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। थार की टक्कर से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल युवती को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 में भर्ती करवाया गया है। दोनों कॉलेज के बाद घर लौट रही थी। दोनों युवतियों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। घटना स्थल पर जायजा लेने के बाद आरोपी थार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment