BIG BOSS 19 UPDATE: बिग बॉस 19 में हर एक दिन कुछ ना कुछ ड्रामा होता ही रहता है। जैसे आप सभी ने पिछला एपिसोड तो देखा ही होगा जिसमें तान्या मित्तल, अमाल मलिक के बीच में लड़ाई देखने को मिली अमाल और तान्या की दोस्ती में पहले से ही अनबन शुरू हो गई थी और अब दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है। जिसके बाद अमाल के ग्रप के लोगों ने भी तान्या से दूरी बना ली है। और तान्या को कॉर्नर कर दिया है. आपकों बते दें की इस हफ्ते डबल एविक्शन की खबर समाने आ रही है। इस बार एक नही बल्कि डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से बिग बॉस का सीक्रेट रूम भी खुलता दिखाई देगा।
अब आपकों पूरी डिटेल में बताते है डबल एविक्शन के बारे में……
बिग बॉस के फैन पेज “बीबी तक” के अनुसार एस हफ्ते डबल एविक्शन देखने को मिलेगा जिसमें देखा जाएगा की पहला सदस्य को ऑडियंस एविक्ट करेगी वहीं दूसरें कंटेस्टेंट की किस्मत घरवालों के हाथों में होगी. इस बार घरवाले एक सदस्य के लिए वोट आउट करते नजर आने वाले हैं। इस हफ्ते घर से बाघर होने वाली पहली सदस्य नेहल चुडासमा का नाम सामने आ रहा है। नेहल ऑडियंस से कम वोट्स मिलने की वजह से घर से बाघर होगी. वही नेहल का गेम भी ऑडियंस को कुछ खास समझ में नहीं आ रहा है। अब देखना यह होगा की घरवालों की वोट के आधार पर कौन होगा बेघर….।
क्या एक बार फिर से खुलेगा सीक्रेट रूम का दरवाजा?
अब देखना यह होगा कि नेहल के बाद नॉमिनेटेड सदस्य प्रणित, गौरव और बसीर में से किस के लिए खुलेगा सीक्रेट रूम का दरवाजा देखना होगा की घरवाले मिल कर किस को एविक्ट करेंगे. ये कंटेस्टेंट घर से तो बाहर जाएगा मगर इस कंटेस्टेंट के लिए एक फिर से बिग बॉस के घर का सीक्रेट रूम खुलने वाला है. हालांकि अभी तक उस दूसरे सदस्य का नाम सामने नहीं आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गौरव, प्रणित और बसीर में से सभी घरवाले किस को करेंगे घर से बेघर…।

