उत्तरकाशी के लंबगांव राष्ट्रीय मार्ग पर घर में बैठी महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आपकों बता दें की उत्तरकाशी के लंबगांव राष्ट्रीय मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर घर की बाउंड्री वॉल तोड़ दी बता दें की घर में बैठी महिला को मारी टक्कर जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मानपुर में रेखा मेहर(42) पत्नी कीर्ति मेहर अपने आंगन में धूप खेल रही थी। इसी दौरान उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित हो गया और घर की बाउंड्री वॉल तोड़ कर महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
58

