Home देश/दुनियाUTTARKHAND: हरिद्वार में एक युवक को मारी गोली, जांघ में गोली लगाने से एम्स में किया रेफर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

UTTARKHAND: हरिद्वार में एक युवक को मारी गोली, जांघ में गोली लगाने से एम्स में किया रेफर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

by NewsBoundry
0 comments

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से खबर समाने आई है। आपकों बता दें की एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में जा लगी। जैसे ही परिजन को सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उसकों प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल में जाकर जानकारी जुटाई। बता दें की गोली मारने वालों में पांच से छह युवक और एक युवती के होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की देर रात की है। कनखल फुटबॉल ग्राउंड के पास से आ रहा था। बताया गया कि इसी बीच 5 से 6 युवक और एक युवती आए और सचिन पर पीछे से गोली चला दी। गोली सचिन की जांघ में जा लगी और वह नीचे गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल ने किसी तरह परिजनों को जानकारी दी। तब परिजन और उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे मेला अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है की घटना की जानकारी मिलने पर पहले पुलिस मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। परिजनों और दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए जांच में जुट गई है। वही, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment