Home मनोरंजनBIG BOSS 19: बिग बॉस के फैस अमाल और शहबाज से क्यों हैं गुस्सा, ऐसा क्या बोल दिया जिस से अमाल और शहबाज के फैस ने किया उनकों अनफॉलो?

BIG BOSS 19: बिग बॉस के फैस अमाल और शहबाज से क्यों हैं गुस्सा, ऐसा क्या बोल दिया जिस से अमाल और शहबाज के फैस ने किया उनकों अनफॉलो?

by NewsBoundry
0 comments

BIG BOSS UPDATE 19:  बिग बॉस 19 हर बार की तरह इस बार भी चर्चाओँ में है बिग बॉस के फैन ने अपनी नजर बिग बॉस की हर एक हरकत पर रखी हुई है। आपकों बता दें की बिग बॉस 19 की फीड में वायरल हो रहा है एक वीडियो जिस में अमाल मलिक और शहबाज द्वारा उपयोग की गई भाषा को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बिग बॉस के फैन यह जानना चहते है की इस वीकेंड के वार पर सलमान खान कोई एक्शन लेंगे या फिर नहीं दर्शकों को रहेगा इंतजार…।

 

अब बताते है कि दोनों ने ऐसा क्या बोल दिया जिस से बिग बॉस के फैनों में गुस्सा है।

बिग बॉस के घर में अब शुरू हो गई है दोस्तों और दुश्मनी के बीच पीठ के पीछे बाते करने का गंदा खेल खेला जा रहा है। हाल ही में कल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में अमाल मलिक और शहबाज को बहुत बुरी तरह से ट्रोल क्या जा रहा  है। यह वीडीयों रात के समय का है। जहां पर दोनों मिलकर घर की सदस्य तान्या मित्तल के बार में बहुत ही गन्दी भाषा का इस्तेमाल करते नजर आते है। बीग बॉस के यूजर्स अमाल मलिक के असली चेहरे को देखकर लोगों में गुस्सा है। और उन पर एक महिला के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने पर जमकर शोष देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियों में आप देख सकते है की शहबाज और अमाल मलिक, तान्या मित्तस के बार में बातचीत करते सुनाई दे रहे है।  शहबाज कहते हैं कि कितना गेम खेल रही है. आगे से मैं इसके खिलाफ ही अपना गेम खेलूंगा. इस पर अमाल का रिएक्शन बेहद चौंकाने वाला होता है. आगे वीडियो में शहबाज की बातें सुनने के बाद अमाल ने तान्या के बारे में बात करते हुए कहा.”बनावटी इंसान है बहुत ज्यादा. इसे तो अब हम काटेंगे, कु* बना देंगे! बहुत डेंजर लोग हैं हम भाई. इधर क्या इसे तो हम बाहर भी पकड़ लेंगे.” शहबाज़ भी उनका साथ देते हुए तान्या को “बेशरम… फुल बेशरम” कहते हैं और कहते हैं कि अब वह बिल्कुल ‘अपोजिट’ गेम खेलेंगे. इस बातचीत में शहबाज ये भी कहते सुने गए कि तान्या को ‘पैसों का ज़्यादा घमंड’ है. ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तान्या के प्रति उनकी दोस्ती को ‘झूठा और बनावटी’ कहा जा रहा है. जिसके बाद अमाल मलिक और शहबाज़ की ये प्राइवेट बातचीत अब पब्लिक डोमेन में आ चुकी है, और इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई यूजर्स ने इसे ‘शर्मनाक’ हरकत बताया है और अमाल-शहबाज़ के रवैये की तीखी आलोचना की है. एक यूजर ने दोनों की परवरिश पर सवाल उठाते हुए लिखा,”सबसे जरूरी बात ये है कि उन्हें शर्म नहीं है, उनके घर में भी बहने हैं. वो एक महिला के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?” तो एक सोशल मीडिया यूजर फैन ने लिखा कि आज मैंने इन्हें अनफॉलो कर दिया, अफसोस है कि मैंने उन्हें फॉलो किया।

You may also like

Leave a Comment