Home उत्तराखंडSaharanpur: हरीश रावत ने विपक्ष पर सादा निशाना, कहा की बिहार में बनेगी गठबंधन की सरकार, दलबदलू और पलटूराम का टाइम खत्म,

Saharanpur: हरीश रावत ने विपक्ष पर सादा निशाना, कहा की बिहार में बनेगी गठबंधन की सरकार, दलबदलू और पलटूराम का टाइम खत्म,

by NewsBoundry
0 comments

बिहार चुनाव को लेकर हर जगह प्रदर्शन चल रहा है। वही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत सहारनपुर पहुंच कर मीडिया से बात चित में कहा कि बिहार में निष्पक्ष चुनाव और निर्भीकता से मतदान सुनिश्चित कराना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। हरीश रावत छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक के निवास पर बात कर रहे थे। आपकों बता दें की वही हरीश रावत ने कहा कि मीडिया सत्तारूढ़ गठबंधन की दरारों को नहीं देख रहा है। वहां जेडीयू और भाजपा के एक दर्जन के करीब लोग बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, उसकी चर्चा नहीं हो रही है। मगर कांग्रेसनीत गठबंधन में कहीं जरा सी कामी भी दिखाई दे रही है तो उसको बहुत प्रचारित किया जा रहा है। रावत ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट की सजगता, चुनाव आयोग की निष्पक्षता के साथ-साथ समाचार तंत्र की निष्पक्षता भी आवश्यक है। कहा कि बिहार में मुख्यमंत्रियों की फौज लगा रखी है, लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि दल बदलुओं और पलटूराम अब मंजूर नहीं हैं। सरकार का जाना तय है। गठबंधन की सरकार बनना पक्का हो गया है। भाजपा झूठ और झूठी घोषणाओं को आधार बनाकर आम लोगों का बेवकूफ बनाकर सत्ता में आई थी, लेकिन देश की जनता धीरे-धीरे सब समझ गई है। इससे पहले यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चौधरी, प्रधान फ़रमान मलिक, प्रधान नासिर अली, राव यूसुफ, रामबीर सिंह, महबूब मलिक, पदम सिंह आदि ने माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

You may also like

Leave a Comment