Home उत्तर प्रदेशUP मुरादाबाद: सहेली के साथ मोमोज खाने गई युवती की मौत, शव को लेकर परिजनों ने किया हाईवे जाम, परिजन हत्या का लगा रहे है आरोप..।

UP मुरादाबाद: सहेली के साथ मोमोज खाने गई युवती की मौत, शव को लेकर परिजनों ने किया हाईवे जाम, परिजन हत्या का लगा रहे है आरोप..।

by NewsBoundry
0 comments

मुरादाबाद के कटघर इलके में रहने वाली किशोरी की मौत से परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। आपकों बता दें की किशोरी आपनी दोस्त के साथ मोमोज खाने गई थी। जिस के बाद किशोरी के परिजनों को पता चला की उसकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। वही कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मोहल्ले में ही रहने युवती उसकी बेटी को मोमोज खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई थी। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही परिजनों को सूचान मिली वो तुरतं ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की जांच में पता चल की किशोरी को उसकी सहेली और एक युवक ने अस्पताल में भर्ती कराया, वही किशोरी की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे मेरठ अस्पताल में रेफर कराया, जहां उसकी मंगवार को मौत हो गई। किशोरी की मौते के बाद परिजन शव को लेकर कटघर थाने पहुंच गए और थाने के सामने हाईवे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह आ गए और उन्होंने परिवार से बात की। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली युवती उसकी बेटी को साथ ले गई थी। उसके साथ दो युवक मौजूद थे। दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटी की पिटाई की गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। । पुलिस की जांच में सामने है कि किशोरी और युवती मूंढापांडे क्षेत्र में युवकों के साथ बाइक से घूमने गई थी।  इसी दौरान किशोरी बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिजन एक युवती और दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment