मुजफ्फरनगर में के बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज में एक छात्र ने क्लासरूम में खुद को ही आग लगा ली। इस घटान के बाद से पूरे इलके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र की फीस लेट होने कारण से प्रिंसिपल ने बेइज्जती की और धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्र की पहचान उज्ज्वल राणा के रूप में हुई है। आपकों बता दें की क्लास में पढ़ रहे छात्रओं के अनुसार, उज्ज्वल ने लेट फीस को लेकर प्रिंसिपल द्वार कथित बेइज्जती की और पिटाई से परेशान होकर यह कहम उठाया। हालांकि, प्रबंधन और पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। बता दें की उज्ज्वल को कॉलेज में फीस जमा न होने के चलते क्लास में नहीं बैठने दिया जा रहा था। छात्रों का कहना है कि इस दौरान उसके साथ कथित रूप से सख्त व्यवहार किया गया। इस बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार को वह क्लास में आया और अचानक अपने ऊपर दहनशील डालकर आग लगा गी। वही मौके पर मौजूद छात्रों और कर्मचारीओं ने किसी तरह से आग को बुझाई और छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उज्ज्वल ने अस्पताल में दिए कथित बयान में प्रिंसिपल और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि फीस में देरी की वजह से उसे लगातार डांटा गया और उसके साथ मारपीट की गई। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने कहा है कि मामले की वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। वही पुलिस ने क्लस में लगें सीसीटीवी कैमरों और छात्रा के साथियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी पक्ष के खिलाफ ठोस प्रमाण मिलने पर कार्रवाई होगी। उज्ज्वल की स्थिति फिलहाल अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है।
62

