Home उत्तर प्रदेशमेरठ: प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती बिजली टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मेरठ: प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती बिजली टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

by NewsBoundry
0 comments

मेरठ के दौराला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गांव की युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गई। युवती ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया गया तो वह जान दे देगी।

जानकारी के अनुसार, युवती और लावड़ निवासी युवक की कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों कई बार मिले और शादी का फैसला भी कर लिया। लेकिन दोनों अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण युवक के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

बताया गया कि 9 दिसंबर को दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई थी, जिसमें शादी न कराने पर सहमति बनी। युवक के पिता द्वारा युवती के परिजनों को 50 हजार रुपये दिए जाने की भी चर्चा है। इसके बावजूद युवती अपने फैसले पर अडिग रही।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घने कोहरे के बीच युवती गांव के पास स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गई। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटने पर ग्रामीणों की नजर टावर पर गई, तब घटना की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

काफी देर तक समझाने के बावजूद युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। उसने चेतावनी दी कि अगर कोई जबरदस्ती करेगा तो वह कूद जाएगी या करंट की चपेट में आ जाएगी। हालात को देखते हुए पुलिस और ग्रामीण भी टावर पर चढ़ने का जोखिम नहीं उठा सके।

करीब छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे जब प्रेमी मौके पर पहुंचा, तब युवती टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां काउंसलिंग की जा रही है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवती अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रªहा है।

You may also like

Leave a Comment