राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर व स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, जिंदा जले 4 दोस्त।
राजस्थान के बालोतरा के सिणधरी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालोतरा सिणधरी मेगा हाईवे पर सड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई वहीं टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और स्कॉर्पियो में पांच दोस्त मौजूद थे। जिसमें से 4 दोस्त मौके पर ही जल गए। जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, उसकों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है, की यह हादसा करीब रात 12 बेज के आसपास हुआ था। बताया जा रहा है, की टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे। समाने से टकराने के बाद दोनों वाहनों के फ्यूल टैंक फट गए और देखते ही देखते दोनों गाड़ीयों आग की चपेट में आ गई। हादसे के बाद पर चीख-पुकार मच गई और स्कॉर्पियो में बैठ पांचों दोस्त आग की लपेटें में घिर गए। धमाका सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचें ग्रामीणों ने ट्रक और स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि पास जाना मुश्किल था। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में सिणधरी पुलिस, आरजीटी कंपनी और बालोतरा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक स्कॉर्पियो और ट्रेलर दोनों जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। हादसे के बाद दोनों जले वाहन सड़क पर ही खड़े रहे, जिससे मेगा हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई घंटों तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। वहीं पुलिस कई घंटों तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस और प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की मदद से रात करीब 2:30 बजे तक राहत कार्य चलाया। आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया और करीब 2 घंटे बाद हाईवे को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया। बताया जा रहा है की हादसे में मोहनसिंह, शंभूसिंह, पांचाराम और प्रकाश चारों निवासी डाबड़ (थाना गुड़ामालानी, जिला बाड़मेर) की मौके पर जलकर मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो चालक दिलीपसिंह पुत्र मगसिंह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे सिणधरी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बालोतरा रैफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

