हमारे देश में शिक्षक को भगवान का स्थान दिया जाता है मगर अब शिक्षक और छात्रा के रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली खबर कुशीनगर से समाने आई है। आपकों बाते दें की इंटर कॉलेज की 12वीं में पढ़ रही छात्र के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है की कसया के एक गांव की किशोरी क्षेत्र के ही एक कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि चार अप्रैल को जब वह कॉलेज गई तब मल्लूडीह निवासी शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोमवार को वह वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियों वायरल होने के बाद भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता और गांव के लोगों ने कॉलेज पहुंच कर शिक्षक और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगें। जब आला अधिकारियों ने जब कार्रवाई की बात बताई तब लोग तीन घंटे बाद आपने- आपने घर चले गए। छात्रा के पिता ने बताया की वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें इसका पता चला, तब उन्होंने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कसया पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने लापरवाही के मामले में प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा को भी मंगलवार को निलंबित कर दिया।
76
previous post

