उत्तर प्रदेश में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा दिल्ली से वाराणसी जा रही स्लीपर बस (बीआर 28 पी 9488) बुधवार की रात एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर पलट गई। बताया जा रहा है की घटना रात करीब 2:30 बजे की है। ओवर स्पीडिंग और धुंध की वजह से बस पलटने का संदेह लगया जा रहा है। आपकों बता दें की यूपी कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर देर रात एंबुलेस और राहत बचाव के लोगों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया। जानकरी के मुताबिक हादसे में 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घायलों में कानपुर निवासी विजय प्रकाश तिवारी व उषा तिवारी भी है। विजय प्रकाश ने बताया कि बस शाम 6 बजे रात 1:45 बजे आगरा से आगे बढ़ चुकी थी। काफी देर बाद एक टोल प्लाजा आया। उसके लगभग 5 किमी आगे बढ़ने पर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से उतर गई और नीचे जाकर पलट गई। बताया जा रहा है जब हादसा हुआ तो ज्याद यात्री गहरी नींद में थे। किसी को भी संभलने के मौका नहीं मिला। हादसे के बाद बस के अंदर चीख पुकार मच गई। जिसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूप को सूचना दी। घायलों तक मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी क्यो की अंधेरा और धुंध की वजह से मदद देर में पहुंची। बता दें की उस बस में एक ही घर के 5 लोग थे, घायलों को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया।
57

