राजधानी देहरादून में स्थित दून अस्पताल से बड़ी खबर समाने आई है। आपकों बता दें की दून अस्पताल में बड़ी संख्या में नर्स, फार्मासिस्ट, क्लर्क और सफाई कर्मियों की हड़ताल पर जाने से दून अस्पताल की व्यवस्थाएं पर भारी प्रभाव पड़ा है। बात दें की दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसमें चार कैडर के कर्मचारी शामिल है। अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक रहे है इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का ड्यूटी चार्ट बदला है। जानकारी के अनुसार नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए उपनल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वही अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ गई है।
43

