हल्द्वानी शहर के ऊंचापुल क्षेत्र से बड़ी खबर आई है आपकों बता दें की क्षेत्र में कवरेज कर रहें पत्रकार पर हमाल कर दिया। जिससें पूरे पत्रकार समुदाय को झकझोर रख दिया है। बताया जा रहा है की 11 नवंबर को रिपोर्टिग के दौरान कुछ विद्रोही ने पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पत्रकार दीपक चंद्र अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अजीत चौहान और अनिल चौहान के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की जांच में ये भी समाने आया है कि 7 नवंबर 2025 को भी इन दोनों आरोपियों ने एक अन्य पत्रकार के साथ मारपीट और गाली- गलौज भी की थी। वही घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तेजी से जांच जारी है।
46

