Home उत्तराखंडUTTARKHAND: रजत जयंती के मौके पर छोटी बच्ची काजल ने मोदी जी- मोदी जी बोलकर लगाई आवाज, मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री, बच्चों से पूछा ये सवाल

UTTARKHAND: रजत जयंती के मौके पर छोटी बच्ची काजल ने मोदी जी- मोदी जी बोलकर लगाई आवाज, मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री, बच्चों से पूछा ये सवाल

by NewsBoundry
0 comments

उत्तराखंड की रजत जयंती के मौके पर महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से गंधी ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री प्रदर्शनी को ध्यानपूर्वक देख रहे थे। उसी बीच एक छोटी सी बच्ची ने उनका नाम पुकारा। आपकों बता दें की राज्य स्थापना के रजत जयंती के उत्सव समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन ककर रहे थे। वहा पर मौजूद महिला एँव बाल विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में गांधी ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र की नन्हीं बच्ची काजल ने मोदी जी-मोदी जी कह कर प्रधानमंत्री को आवाज दी। बच्चों की आवाज सुन पीएम मोदी प्रदर्शनी के स्टॉल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से पूछा मैं कौन हूं। बच्चे बोले मोदी जी। काजल ने पीएम मोदी को गुलाब भी दिया। आंगनबाड़ी केंद्र की हेल्पर शिखा कहती है कि हमारा सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा आप क्या करते हैं, बच्चों ने बताया ड्राईंग बनाते हैं।

You may also like

Leave a Comment