Home मनोरंजनध्रुव राठी ने ऑस्कर पर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया, बॉलीवुड स्टार्स पर उठाए सवाल

ध्रुव राठी ने ऑस्कर पर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया, बॉलीवुड स्टार्स पर उठाए सवाल

by NewsBoundry
0 comments

हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई बॉलीवुड सेलेब प्रियंका चोपड़ा इस समय सोशल मीडिया और यूट्यूबर ध्रुव राठी के निशाने पर हैं। यह मामला उस समय शुरू हुआ जब स्टेज पर हॉलीवुड एक्टर जेवियर बार्डेम ने युद्ध के खिलाफ और फिलिस्तीन की आज़ादी के समर्थन में बात की, लेकिन प्रियंका ने इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

ऑस्कर स्टेज पर प्रियंका की चुप्पी

ऑस्कर के मंच पर प्रियंका चोपड़ा और जेवियर बार्डेम साथ खड़े थे। अचानक जेवियर ने युद्ध बंद करने और फिलिस्तीन के समर्थन की बात कही। इस दौरान प्रियंका ने केवल मुस्कुरा कर सिर हिलाया और किसी राजनीतिक टिप्पणी से परहेज़ किया। उनकी यह चुप्पी यूट्यूबर ध्रुव राठी को नागवार गुज़री। राठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस चुप्पी से प्रियंका की “न्यूट्रलिटी” सामने आई, लेकिन यह न्यूट्रैलिटी भी एक विशेषाधिकार की स्थिति है।

बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना

ध्रुव राठी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बॉलीवुड सितारों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हमारे टॉप स्टार्स इतने डरपोक या स्वार्थी हैं कि मोरल स्टैंड लेने से पहले सौ बार सोचते हैं—क्या इससे उनके कनेक्शन, फिल्म, स्पॉन्सरशिप या कमाई पर असर पड़ेगा। इसके बाद अपनी पीआर टीम से सलाह लेने के बाद ही कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हैं।

हॉलीवुड सितारों की सराहना

ध्रुव राठी ने हॉलीवुड सितारों की तुलना में भारतीय स्टार्स की स्थिति को उजागर किया। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड सितारे भी प्रिविलेज में हैं, उनके घरों पर बम नहीं गिर रहे हैं, फिर भी वे बड़े मंच पर सही और नैतिक बात कहते हैं। राठी के अनुसार इंसानियत के लिए और बड़े मंचों पर मोरल स्टैंड लेना जरूरी है।

प्रियंका चोपड़ा के करियर अपडेट

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल करियर की दृष्टि से भी व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ रिलीज हुई है। इसके अलावा, वह राजामौली की पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह लगातार भारत आती-जाती रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका का नाम ‘007 बॉन्ड’ सीरीज से भी जोड़ा जा रहा है।

ध्रुव राठी का यह ट्रोल केवल प्रियंका चोपड़ा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बॉलीवुड के बड़े सितारों के उस रवैये पर सवाल उठाता है, जो बड़े मंचों पर मोरल स्टैंड लेने में हिचकते हैं। इस विवाद ने भारतीय स्टार्स और हॉलीवुड स्टार्स के दृष्टिकोण में अंतर को भी उजागर किया है।

You may also like

Leave a Comment