Home उत्तराखंडALMORA: टैक्सी स्टैंड के समीप नव निर्मित पार्किंग की स्थिति पर एक बार फिर उठने लगे सवाल, जिलाअधिकारी से की जांच मांग…।

ALMORA: टैक्सी स्टैंड के समीप नव निर्मित पार्किंग की स्थिति पर एक बार फिर उठने लगे सवाल, जिलाअधिकारी से की जांच मांग…।

by NewsBoundry
0 comments

अल्मोड़ा नगर के टैक्सी स्टैंड के समीप नव निर्मित पार्किंग की स्थिति पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं पार्किंग के निर्माण गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्किंग को लेकर लगातार उठे सवालों को लेकर शनिवार को भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने पार्किंग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्तियां जताईं। पार्षदों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्किंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। पार्किंग का सीमेंट सब उखाड़ने लगा है सरिया बाहर  दिखाई देने लगे हैं। आपकों बता दें की पार्षद अमित शाह मोनू ने बताया कि फर्श से सीमेंट की परतें उखड़ चुकी हैं, फर्श पर सरिया नजर आ रही है और प्लास्टर जगह-जगह से झड़ने लगा है। इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और काम में भारी लापरवाही बरती गई है। पार्षदों ने यह भी कहा कि पार्किंग की छत पर शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वाहन धूप और वर्षा दोनों में खुले में खड़े रहते हैं। और बारिश में पार्किंग में पानी भर जाता हैं, वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी पूरी तरह जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात के दिनों में पार्किंग में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है, जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यदायी संस्था ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए और खामियों को दूर नहीं किया, तो भाजपा कार्यकर्ता कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के खिलाफ जिलाअधिकारी से वार्ता कर जांच की मांग कर आंदोलन को बाध्य होंगे।

 

You may also like

Leave a Comment