ऋषिकेश में रहने वाली एक यूट्यूबर ने शॉर्ट्स कपड़े पहन कर आश्रम में बनाई रील जिसके बाद हिदू संगठन ने यूट्यूबर के घर पहूंच कर सुनाई खरी-खोटी…।
ऋषिकेश की रहने वाली तनु रावत एक यूट्यूबर है। जो अपने डांस और शिव-कृष्ण भत्तिक से जुड़े रील्स के लिए प्रसिद्ध है। उनके यूट्यूबर चैनल पर 4.55 मिलियन सब्सक्राइबर्स है और इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स है। उनकी हर रील और वीडियों पर लाखों व्यूज मिलते है। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, उनकी महीनो की कमाई करीब 15 से 20 लाख रूपये है। माथे पर तिलक लगकर डांस करने के कारण वह हमेशा सोशल मीडीया पर ट्रेंड करती है, साथ ही शॉर्ट्रस कपड़े पहन कर हिंदी फिल्मों के गानों पर भी डांस करती हुए कई विडीयों में भी नजर आती है। हाल ही में उनका एक विडीयों तेजी से वायरल हो रहा है। आपकों बता दें की तनु रावत एक बार फिर से अपनी रील की वजह से विवादों में घिर चूकी है, वीडियों के बाद हिंदू संगठन के लोग उनके घर पहुंचे और इस वीड़ीयों पर आपत्ति जाताई है। इसी बीच तनु रावत ने भी हिंदू संगठन के साथ खूब बहस की थी। आपकों बता दें की संगठन के लोगों का कहना है कि यह वीडियो अश्लील है। और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचंता है। उनका आरोप है कि जिस जगह पर इस तरह की शॉर्ट्स कपड़ों में वीडियो बनाई गई है। वो एक आश्रम है जिसका उद्घाटन स्वामी अवधेशानंद गिरी महराज ने किया था। तनु रावत पर उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा की वो छोटे कपड़े पहनकर वह पूरे आश्रम में घूम रही है, बाजार में घूम रही है मगर उसकों रोकने वाला कोई नही है।

