Home उत्तर प्रदेशUTTARPARDESH: आगरा में रविवार की सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस की कार खड़े ट्रक में घुसी… दो की मौत, 5 घायल..।

UTTARPARDESH: आगरा में रविवार की सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस की कार खड़े ट्रक में घुसी… दो की मौत, 5 घायल..।

by NewsBoundry
0 comments

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। आपकों बताना चाहूंगी की जयपुर हाईवे पर पुलिस की कार खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। बताया जा रहा कि पुलिस टीम राजस्थान में छापा मार कर लौट रही थी। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, आगरा के फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में रविवार की सुबह पुलिस की एक कार हादसे का शिकार बन गई। जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में कार जा घुसी। जिस हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई, और हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। आपकों बते दें की आगरा के थाना निबोहरा की पुलिस एक गुमशुदगी के मामले में पुल स टीम सूरतगढ़ में दबिश देने गई थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में निबोहरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह एवं कार चालक देव पुत्र मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए।

You may also like

Leave a Comment