Home उत्तराखंडUttrakhand News: खटीमा में ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत,चार की मौत

Uttrakhand News: खटीमा में ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत,चार की मौत

by NewsBoundry
0 comments

रुद्रपुर/देहरादून: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में खटीमा-नानकमत्ता मार्ग पर शनिवार को हुआ सड़क हादसा, हादसे में संभल के चार मजदूरों की मौत और तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी
पुलिस का कहना है की यह हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। पुलिस ने मामले में यह भी बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शवों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, उ.प्र के संभल जिला के हसनपुर के रहने वाले ये मजदूर दीपावली मनाने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में खटीमा के पास इनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली की पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चार मजदूरों की मौत हो गई ।
खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया गया, वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। खटीमा क्षेत्र ये सभी मजदूर एक ही ठेकेदार के साथ काम करते थे।

You may also like

Leave a Comment