ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले से गंगा में गिर युवक, युवक की तलाश जारी,
ऋषिकेश से एक खबर समाने आई है। आपकों बता दें की ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर निर्माण कार्य चला रहा था। एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमाने आया था। वही निर्माणाधीन बजरंग सेतु कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था। एक युवक गंगा में गिर गया, हादसे के बाद युवक की तलाश एसडीआरएफ टीम द्वार की जा रही है। बता दे की लोगों को लगातार चेतावनियों और रोक- टोक के बावजूद पर्यटकों का बजरंग सेतू पर आवाजाही रूकेने का नाम ही नहीं ले रहे थे। वही निर्माणाधीन पुल पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण हादसा हो ही गया। जानकारी में पता चला की बृहस्पति्वार रात दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक निर्माणाधीन कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। बताया गया कि जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था। निर्मण कार्य के मजदूरों ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा था। कई बार पर्यटक न केवल रोकने पर झगड़ते थे, बल्कि कुछ खुद को वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत की धमकी भी देते थे। वही निर्माण एजेंसी का कहना है कि पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है। ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए एक समय तय कर आवागमन नियंत्रित करना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

