Home उत्तराखंडDehradun: दून अस्पताल के पांच नंबर गेट पर चली गोली, तेज़ रफ्तार थार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, तीनों की हालत नाजुक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…।

Dehradun: दून अस्पताल के पांच नंबर गेट पर चली गोली, तेज़ रफ्तार थार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, तीनों की हालत नाजुक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…।

by NewsBoundry
0 comments

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दो अलग- अलग घटनाएं सामने आई है। आपकों बता दें की देहरादून के दून अस्पताल के पांच नंबर गेट पर गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आराघर के पास कार की तेज़ रफ्तार थार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला दिया। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। वहीं तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हायर सेंटर में  इलाज चल रहा है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना क़रीब सुबह साढ़े तीन बजे की है। घायल को तुरंत दून अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। घायल युवक का नाम दिशांत बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया की युवक को पेट में गोली लगी थी। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसकों रेफ़र कर दिया गया है।

 

You may also like

Leave a Comment