Home उत्तराखंडUTTARKASHI: 70 वर्ष बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल, ग्रामिणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप

UTTARKASHI: 70 वर्ष बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल, ग्रामिणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप

by NewsBoundry
0 comments

उत्तरकाशी में लगातार गुलदार और भालुओं के आंतक से लोग परेशान है। जिसमें से ज्याद हमले भालू के है। मंगलवार की शाम को अस्सी गंगा घाटी के सेकू गांव में खेतों में काम कर रही 70 वर्ष बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर दिया। आपकों बता दें की आसपास को लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाया. भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामिणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया जिस के बाद सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है की  घटना के बाद वन विभाग की टीम भी जिला अस्पताल में पहुंची. वन विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से फोन उठाने पर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप भी लागया की घटना के बाद वन विभाग को फोन करकें सम्पर्क किया गया मगर किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले भी जब अफसरों को फोन लगाया गया तो उन्होंने कभी फोन नहीं उठाया. भालू के लगातार बढ़ रहे हमलों से ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वही सीएमएम डॉ पीएम पोखरियाल ने बताया की भालू के हमाले से महिला की आंख से नीचे पूरा चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. उनका बहुत अधिक खून भी बहा है. घायल को खून चढ़ाकर अस्पताल एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

You may also like

Leave a Comment