Home उत्तराखंडनैनीताल में सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक—जनता से सीधा संवाद, चाय की चुस्कियों के बीच सुनी समस्याएँ; नयना देवी मंदिर सहित कई विकास कार्यों का लिया जायजा

नैनीताल में सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक—जनता से सीधा संवाद, चाय की चुस्कियों के बीच सुनी समस्याएँ; नयना देवी मंदिर सहित कई विकास कार्यों का लिया जायजा

by NewsBoundry
0 comments

गुरुवार सुबह नैनीताल का माहौल तब और खास बन गया जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। शहर में सुबह 7 बजे एटीआई से पंत पार्क तक पैदल टहलते हुए उन्होंने आम नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर अनौपचारिक बातचीत की। रास्ते में मिलने वालों का हाल-चाल जानने के साथ उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

 

नयना देवी मंदिर के गेट निर्माण का निरीक्षण

पंत पार्क पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने वहाँ निर्माणाधीन नयना देवी मंदिर के नए गेट और परिसर में चल रहे अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गेट निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मानसखंड मिशन के अंतर्गत मंदिर परिसर को और अधिक आकर्षक व भव्य स्वरूप देने के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से चल रहे हैं और कुछ जल्द पूर्ण होने की तैयारी में हैं।

 

अन्य विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने पंत पार्क में उपस्थित अधिकारियों से मिशन के अन्य प्रमुख कार्यों—

  • डीएसए मैदान के सुधार,
  • बलिया नाला के पुनर्निर्माण,
  • तथा ठंडी सड़क पर भूस्खलन रोकथाम कार्यों
    के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर तेज गति से काम पूरा करें ताकि शहर की आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

 

स्थानीय लोगों के साथ चाय पर संवाद

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री आम जनता के बीच पहुंचे और बातचीत करते हुए फड़ में खुद चाय बनाई। चाय की चुस्कियों के बीच लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ रखीं, जिन्हें सीएम धामी ने ध्यानपूर्वक सुना।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं ताकि बेघर और जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे साथ

इस निरीक्षण दौरे और जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद रहे—
सीएससी चन्द्र शेखर रावत, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम नवाजिश खलिख, लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना, ईओ रोहिताश शर्मा, तहसीलदार अक्षय भट्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, हरीश राणा और मोहित लाल साह।

 

You may also like

Leave a Comment