Home उत्तराखंडUTTARKHAND: राजधानी देहरादून में आज पधारेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरक्षा व्यवस्था लेकर रूट प्लान भी जारी

UTTARKHAND: राजधानी देहरादून में आज पधारेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरक्षा व्यवस्था लेकर रूट प्लान भी जारी

by NewsBoundry
0 comments

राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाने के लिए उत्तराखंड तैयार है। 9 नवबंर को राजधानी देहरादून के एफआईआई में भव्य समारोह का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहें है। आपकों बता दें की पीएम सुबह 11 बजे राजधानी देहरादून पहुंचेगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनको सुनने के लिए करीब एक लाख लोग जुटेंगे। वही सुरक्षा को छावनी में तब्दील किया गया हैं। दून में कई रूट डायवर्ट रहने वाले हैं। उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी देहरादून पधारेंगे… उनके दौरे को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था लेकर रूट प्लान भी जारी कर दिया है। देहरादून में 9 नवंबर को कुछ इस तरह से यातायात डायवर्ट रहेगा…

यातायात प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगा।

इसके अलावा FRI से 100मीटर आगे टी स्टेट पार्किंग स्थल तक शटल सेवा (हरे रंग की इलेक्ट्रिक बसें) लगाई गई है,जो कार्यक्रम खत्म होने के बाद पार्किंग तक लोगों को लेकर जाएंगी।

पुलिस ने यातायात प्लान के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है।

ये प्लान खासतौर पर घंटाघर से प्रेमनगर,बल्लूपुर से कमला पैलेस,सेंट ज्यूड्स चौक और प्रेमनगर से धूलकोट तक लागू रहेगा।

9 नवंबर को सुबह छह बजे से रात 8 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।

रुड़की की ओर से FRI आनेवाले वाहन आशारोड़ी,आईएसबीटी,शिमला बाईपास चौक,निरंजनपुर मंडी,कमला पैलेस,बल्लीवाला चौक,अनुराग चौक,शहीद विवेक गुप्ता चौक आएंगे।
चकराता,त्यूणी,सेलाकुई,प्रेमनगर से आने वाले वाहन धूलकोट तिराहा,सुद्धोवाला चौक,प्रेमनगर चौक,पंडितवाडी चौकी,रांघडवाला तिराहा,एफआरआई बाबू गेट आएंगे।
रायपुर,मालदेवता,सहस्रधारा से आने वाले वाहन महाराणा प्रताप चौक,छह नंबर पुलिया,फव्वारा चौक,घंटाघर,किशननगर चौक,बल्लुपूर चौक,एफआरआई ब्रेंडिस गेट,रांघडवाला तिराहे पर आएंगे।

पांवटा साहिब,विकासनगर,चकराता,सहसपुर से देहरादून शहर,दिल्ली,हरिद्वार,ऋषिकेश,कुमांऊ क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन धूलकोट तिराहा से नया गांव,बडोवाला,सेंट ज्यूड्स चौक,आईएसबीटी से जा सकेंगे।सुद्धोवाला,प्रेमनगर से देहरादून शहर,दिल्ली,हरिद्वार जाने वाले वाहन प्रेमनगर चौक से दरू चौक,मेहूंवाला,शिमला बाईपास चौक,आईएसबीटी जा सकेंगे।
मसूरी,राजपुर रोड,ईसी रोड,घंटाघर से पांवटा साहिब,विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन घंटाघर से दर्शनलाल चौक,प्रिंस चौक,शिमला बाईपास चौक,मेंहूवाला,नयागांव,प्रेमनगर,विकासनगर जा सकेंगे।

कराता,विकासनगर,सहसपुर,आईएसबीटी,जीएमएस रोड से आने वाले वीआईपी अतिथि बल्लूपुर चौक,कौलागढ़ चौक,कौलागढ़ गेट,एफआरआई से पार्किंग स्थल आएंगे।

 

You may also like

Leave a Comment