Home उत्तराखंडDEHRADUN: सैलून के बाहर एक युवक की हत्या, ब्लेड से किया हमला, पुलिस 105 धारा लगा कर किया मुकदमा दर्ज

DEHRADUN: सैलून के बाहर एक युवक की हत्या, ब्लेड से किया हमला, पुलिस 105 धारा लगा कर किया मुकदमा दर्ज

by NewsBoundry
0 comments

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से हत्या की खबर समाने आई है। आपकों बता दें सोमवार को सरेबाजार एक सैलून के बाहर एक युवक की हत्या कर दी गी। बता दें की अरूण कुमार की एक दूसरे व्यक्ति के साथ भिड़ंत और हाथपाई भी होगी जिसके बाद मृतक ने ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया और उसको भी चोटें आई है। जानकारी के अनुसार आज पुलिस नें इस मामले में 105 धारा लगा कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया की कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत मृतक पर हमला किया जाना अब तक प्रकाश में नहीं आया है। प्रारंभिक जांच में मृतक द्वारा ही विपक्षी युवक पर ब्लेड से हमला किया जाना प्रकाश में आया है। विपक्षी युवक के शरीर पर भी ब्लेड से कटने के कई घाव हैं। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण कुमार (38) की एक अन्य व्यक्ति के साथ गुत्थमगुत्था और मारपीट हुई। इस बीच मृतक द्वारा ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसे भी चोटें आई। मारपीट की घटना के दौरान अचानक मृतक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल गिर गया। अरूण अचेत हो गया तो आरोपी मौके से भाग निकला। मृतक व्यक्ति कुछ समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।  बताया जा रहा है की कोई पूरानी रंजिश के चलते युवक को मौत के घाट उतर दिया। हालकी आरोपी आभी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। जिसकी पुलिस छानबिन कर रही है।

You may also like

Leave a Comment