उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह ISBT पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा जिस में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आपकों बता दें की आईएसबीटी के समाने एक चंडीगढ़ डिपों की बस ने एक व्यत्तिक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आईएसबीटी के पास चौकी के सब इंस्पेक्टर हर्ष अरोड़ा ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है की हादसा तब हुआ जब बस ISBT ने निकलकर हरिद्वार रोड़ की तरफ जा रही थी। बस ISBT के एक मोड़ पर मुड़ रही थी तभी रोड़ क्रॉस कर रहा व्यत्तिक के ऊपर बस का आगे वाला पहिए उसके ऊपर चढ़ गया। घाटन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटान के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई उसके बाद वहा के लोगों नेउसे बचाने का भी प्रयास किया है। जिसके बाद हरिद्वार रोड़ पर जाम लग गया है। वही मृतक की पहचान स्वराज सिंह चौहान (57) निवासी ग्राम सवाई जहसील कालसी देहरादून के तौर पर हुई है।
56

