Home उत्तराखंडUTTARKHAND: रूद्रप्रयाग रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, खराब एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्वास्थ को लेकर लोगों के दिल में खाड़े हुए सवाल

UTTARKHAND: रूद्रप्रयाग रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, खराब एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्वास्थ को लेकर लोगों के दिल में खाड़े हुए सवाल

by NewsBoundry
0 comments

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ को लेकर लोगों के दिल में एक बार फिर से सवाल खाड़े कर दिया है। आपकों बता दें की गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। वहीं जब तक दूसरी एंबुलेंस महिला तक पहुंचती उसे पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। वही इस घटना ने जिले की स्वास्थ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। यह इक बार नहीं बल्कि इसे पहले भी यह घटना हो चुकी है आपकों याद दिला दें की बीते जुलाई के महिने में चोपड़ा गढ़ीधार मोटर मार्ग पर बोलेरो वहान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। मगर घटनास्थल पहुंचने से करीब 300 मीटर पहले ही एंबुलेंस खराब हो गई। फिर दूसरी एंबुलेंस मंगानी पड़ी थी। बार-बार एंबुलेंसों के खराब होने की मामलों से इनकी फिटनेस प्रकिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीडीसी सतीश राणा का कहना है कि प्रशासन एंबुलेंस की फिटनेस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी करता है। प्रशासन की लापरवाही कई बार लोगों की जान पर भारी पड़ जाती है। न्यूज बाउंड्री को मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भटगांव (नगरासू) निवासी नीमा देवी पत्नी गुरूदेवी सिंह को रात लगभग दो बजे महिला को दर्द हुआ। परिवार वोलों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन नगरासू से करीब दो किलोमीटर दूर शिवनंदी के पास अचानक बंद हो गई। दूसरी एम्बुलेंस बुलाने में लगभग एक घंटे की देरी हुई। इस बीच महिला ने खराब एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब 108 एम्बुलेंस ही बार-बार खराब हो रही हैं तो स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे सुधरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरासू में प्रसूति विशेषज्ञ की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि जिले के लिए 20 नई एम्बुलेंस की मांग शासन से की गई है। वर्तमान में जिले में कुल 12 एंबुलेंस हैं, जिनमें से आठ ही संचालित स्थिति में हैं।

You may also like

Leave a Comment